सड़क सुरक्षा माह में गुमला राज्य स्तर पर प्रथम, पुरस्कृत

सड़क सुरक्षा माह में गुमला राज्य स्तर पर प्रथम, पुरस्कृत

गुमला. जिले को सड़क सुरक्षा माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. मौके पर गुमला जिले में पूरे माह वृहद स्तर पर संचालित सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत किये गये प्रभावी प्रयासों की सराहना की गयी. सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसके माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, नशे में वाहन नहीं चलाने समेत अन्य महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा विषयों पर जागरूक किया गया. अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला. राज्य स्तरीय कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के कर कमलों से गुमला जिला परिवहन पदाधिकारी, डीएसपी गुमला वीरेंद्र टोप्पो समेत सड़क सुरक्षा से जुड़ी पूरी टीम को सम्मानित किया गया. इस उपलब्धि पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारियों व टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की. कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर किये गये समन्वित व सतत प्रयास सराहनीय हैं. उपायुक्त ने टीम को भविष्य में भी इस प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी जागरूकता अभियान व सख्त प्रवर्तन की कार्रवाई सतत रूप से जारी रहेगी, ताकि नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >