24 घंटे में 12 लोगों को सांप ने डसा, क्या है पूरी कहानी

गुमला जिले में मानसून के दौरान सर्पदंश की घटनाएं बढ़ी हैं। बीते 24 घंटों में 12 लोगों को सांप ने डसा, सभी का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

गुमला. मानसून की बारिश के साथ गुमला जिले में सर्पदंश की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है. बीते 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 12 लोग सर्पदंश के शिकार हो गये हैं. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें एंटी वेनम देकर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के अंबवा निवासी सोहैल अंसारी, घाघरा थाना क्षेत्र के ठेठआदर निवासी लालदेव उरांव, गुमला थाना क्षेत्र के जोराडांड़ निवासी राजा, तर्री निवासी मालती कुमारी, सिसई थाना क्षेत्र के मंगलो निवासी करमी देवी तथा लरंगो निवासी रामविलास साहू को अलग-अलग स्थानों पर सांप ने डस लिया.

इनमें किसी को घर के बाहर टहलने, किसी को खेत जाने या खेत में काम करने के दौरान, तो किसी को घर के आसपास अथवा जमीन पर सोते समय सांप ने डसा. इसके बाद बुधवार की देर रात सर्पदंश के छह और मामले सामने आये.

अंबवा निवासी सादिक अंसारी, रायडीह प्रखंड के पीबो निवासी बिरसु खड़िया, कुटमा निवासी एतवारी असुर, सिलम पानदन टोली की निकिता मिंज, रायडीह के तियनटोंगरी निवासी नूनी देवी तथा सिसई प्रखंड के मंगलो निवासी करमी उरांव को भी सांप ने डस लिया. सभी को परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है. पिछले कुछ दिनों से जिले में प्रतिदिन छह से दस सर्पदंश के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Durjay paswan

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >