गढ़वा ने गुमला को छह विकेट से हराया

बीएन सिंह अंडर-19 प्लेट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता

गुमला. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम गुमला में आयोजित बीएन सिंह अंडर-19 प्लेट क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को गढ़वा ने गुमला को छह विकेट से पराजित किया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुमला अंडर-19 की टीम ने 23.1 ओवरों में सभी विकेट के खोकर मात्र 89 रन बनाये, जिसमें नीलेश कंसारी ने नाबाद 20 और हर्ष कुमार ने 15 रनों का योगदान दिया. गढ़वा की ओर से निशांत कुमार चौबे ने छह विकेट और यश राज ने तीन विकेट झटके. जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा अंडर-19 की टीम ने 26 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया. गढ़वा की ओर से आयुष कुमार सिंह ने 23 और आनंद और अंकित राज ने 13-13 रनों का योगदान दिया. गुमला को ओर से एकलव्य उरांव ने दो विकेट अनिकेत व करण प्रताप ने 1-1 विकेट झटके. गढ़वा के निशांत कुमार चौबे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मौके पर जेएससीए द्वारा प्रतिनियुक्ति टीआरडीओ सिद्धार्थ राज सिन्हा, अंपायर एमडी अजमल हुसैन, एमडी इफ्तेखार शेक, स्कोरर दीपक कुमार, जिला क्रिकेट संघ के सचिव जीतेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, भगवान दीक्षित, सदस्य प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, अंकित विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, मधुसूदन उरांव, विनीत नाग, शशि कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >