वज्रपात की चपेट में आने से चार युवतियां घायल

कामडारा के कोटबो ढोरा के पास वज्रपात की घटना में चार युवतियां घायल हो गईं. बैल चराते समय बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थीं, तभी बिजली गिरने से चपेट में आ गईं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

कामडारा. थाना क्षेत्र के कोटबो ढोरा के समीप शनिवार की शाम वज्रपात की घटना में चार युवतियां घायल हो गयीं. घायल युवतियों की पहचान अरहरा रंगड़ाटोली निवासी इभारानी बारला (18), ममता कुमारी (15), रेशमा बारला (16) और इमलियन बारला (18) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, चारों युवतियां अपने घर से बैल चराने के लिए कोटबो ढोरा के समीप गयी थीं. इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए चारों युवतियां एक इमली के पेड़ के नीचे खड़ी हो गयीं. इसी बीच पेड़ के समीप वज्रपात होने से चारों युवतियां उसकी चपेट में आकर घायल हो गयीं.

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायल युवतियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा पहुंचाया. जहां चिकित्सकों की देखरेख में चारों युवतियों का इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >