फिरोज खान सदर व फैयाज अहमद बने सेक्रेटरी

सेंट्रल अंजुमन टोटो की बैठक

गुमला.

प्रस्तावित प्रखंड टोटो में सोमवार को सेंट्रल अंजुमन टोटो की बैठक मो मिन्हाज आलम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से अंजुमन के पदधारियों का चयन किया गया, जिसमें सदर मोहम्मद फिरोज खान व सेक्रेटरी मोहम्मद फैयाज अहमद को चुना गया. वहीं कमेटी के अन्य सदस्यों में हाजी दाऊद, मोहम्मद फिरदौस, मोहम्मद इस्राइल, मोहम्मद मुजीब, हाजी मकसद, मोहम्मद राजू खान, मोहम्मद आलम कुरैशी, अब्दुल वदूद, नसीम खान, भोलू खान, मोहम्मद सबीर, मोहम्मद रेशाद अंसारी, मोहम्मद जुबैर, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद सिकंदर खान, मोहम्मद मिन्हाज आलम, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद नइम कुरैशी, मोहम्मद बबलू कुरैशी, मोहम्मद अकबर कुरैशी को मनोनीत किया गया. निर्वाचित सदर फिरोज खान ने कहा कि इस नयी कमेटी के माध्यम से पूरे टोटो में शिक्षा पर ध्यान दिया जायेगा. इसके अलावा नशा पर रोक लगायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >