राजकीयकृत मध्य विधालय में प्रबंधन समिति का गठन, फिरोज अहमद बनें अध्यक्ष

गुमला के राजकीयकृत मवि आंबेडकर नगर में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन हुआ। फिरोज अहमद अध्यक्ष और अनुराधा उपाध्यक्ष चुनी गईं।

गुमला: राजकीयकृत मध्य विधालय आंबेडकर नगर गुमला में गुरुवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की नयी गाइडलाइन के अनुरूप विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के लिए आमसभा व निर्वाचन प्रक्रिया की गयी. अध्यक्षता वार्ड कमिश्नर लखन राम ने की. प्रक्रिया सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.

इसमें विप्रस अध्यक्ष फिरोज अहमद, उपाध्यक्ष अनुराधा कुमारी और सदस्य सरवरी खातून, शशि कुजूर, रेखा देवी, सुहैल अंसारी, सगुफ्ता परवीन, नूरजहां खातून, रौशन परवीन, सीमा कुमारी, सोनामति देवी, सहनीला परवीन, पिंकी देवी, अंजुम परवीन, जगमाइत देवी व शशि देवी को चुना गया.

निर्वाचन प्रक्रिया में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद जायसवाल, शिक्षक अनिल बरवा, संजय शर्मा, ललन टोप्पो, प्रदीप राम, शहनाज बेगम व संजीदा खातून ने सहयोग किया. वार्ड कमिश्नर लखन राम ने विद्यालय के आधारभूत एवं संरचनात्मक विकास के लिए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया.

वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष फिरोज अहमद व उपाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, आधारभूत सुविधाओं तथा समग्र विकास के लिए विद्यालय परिवार और अभिभावकों के साथ मिलकर सक्रिय व सकारात्मक भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >