भरनो. प्रशासनिक पदाधिकारी, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व पत्रकारों ने मानवता का परिचय देते सोमवार को एक पीड़ित परिवार का आर्थिक मदद किया. गत रविवार की शाम में सड़क दुर्घटना में सोमनाथ रजक की मौत हो गयी. मृतक सोमनाथ रजक बोकारो जिला के खेतको का मूल निवासी है. वह भरनों में अपने एक दिव्यांग पुत्र व दो बेटियों के साथ रह रहा था. सड़क दुर्घटना में उनके निधन के बाद दिव्यांग पुत्र व दोनों बेटियां अनाथ हो गये. पिता के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को बोकारो ले जाने व उसका अंतिम संस्कार करने तक के लिए बच्चों के पास पैसे नहीं थे. बच्चों ने अपने इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगायी. जिसके बाद सीओ अविनाश कुजूर, थाना प्रभारी कंचन प्रजापति, कांग्रेस अध्यक्ष मुख्तार आलम, भाजपा अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, बजरंग दल अध्यक्ष सुदामा केशरी एवं पत्रकार सुनील रवि व मुरारी केशरी उनका आर्थिक रूप से मदद किया. सबों ने पैसा जमा कर उन्हें पैसा सौंपा और बोकारो भेज दिया.
दुर्घटना में पिता की मौत, अनाथ बच्चों की आर्थिक मदद किया

दुर्घटना में पिता की मौत, अनाथ बच्चों की आर्थिक मदद किया
Copied link
दुर्घटना में पिता की मौत, अनाथ बच्चों की आर्थिक मदद किया