गुमला. एक्साइड बैटरी लिमिटेड के सौजन्य से शुक्रवार को हमसफर मीटिंग का आयोजन आयुष एजेंसी मेन रोड गुमला की ओर से होटल सभेकर के सभागार में किया गया. बैठक में कंपनी के प्रतिनिधियों ने एक्साइड बैटरी की विशेषताओं और तकनीक की जानकारी दी.
इस दौरान आरएम (रीजनल मैनेजर) अलोक कुमार ने बताया कि एक्साइड बैटरी वीआरएलए तकनीक से निर्मित है. उन्होंने कहा कि यह उत्कृष्ट श्रेणी की गाड़ी एवं इन्वर्टर बैटरी है. बैटरी रखरखाव से मुक्त है तथा इसे उच्च चार्ज में बनाये रखने के लिए एक्साइड की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी है.
कार्यक्रम में एरिया सेल्स एक्जीक्यूटिव निशांत सिंह, अनुराग और आयुष एजेंसी के प्रोपराइटर संजय कुमार अग्रवाल सहित कंपनी के कर्मचारी एवं गुमला क्षेत्र के करीब 41 हमसफर डीलर मौजूद थे.
