गुमला. गुमला लायंस क्लब की तरफ से सिलम स्थित वृद्धा आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य व सकारात्मक सोच के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर क्लब के पदाधिकारियों ने आश्रम में रह रहे वृद्धों को सकारात्मक सोच बनाये रखने के लिए प्रेरित किया. क्लब के अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा कि वृद्धों को अधिक परेशानी अपने मस्तिष्क में नहीं लेना चाहिए और सकारात्मक सोच बनाये रखना चाहिए. रीजन चेयरपर्सन अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि मन स्वस्थ रहता है, तो शरीर भी स्वस्थ रहता है. सचिव योगेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि आप सभी लोग अपना घर-परिवार छोड़ कर आश्रम में रहने आये हैं. इसलिए दिमाग पर अधिक नकारात्मक सोच नहीं रखें. शंकर लाल जयोदिया ने सभी को अधिक परेशानी नहीं लेने व हमेशा अच्छे स्वस्थ मन से भोजन करने के लिए प्रेरित किया. दामोदर कसेरा ने कहा कि जब भी आपको जरूरत पड़ेगी लायंस आपके क्लब आपके साथ हमेशा खड़ा रहेगा. क्लब द्वारा वृद्धों के बीच गरम साल, फल व अन्य जरूरत की सामग्रियों का वितरण किया गया. मौके पर क्लब के सदस्य सरस्वती प्रसाद, शशि किरण जयसवाल, रीता लाल, रेणु देवी, शिव कुमार लाल, सत्येंद्र प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।