गुमला में उद्यमी जागरूकता कार्यक्रम, 100 से अधिक नए और वर्तमान उद्यमियों ने लिया हिस्सा

गुमला में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और खरीद प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई.

गुमलाः भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से भारतीय वाणिज्य मंडल के सहयोग से नगर भवन, गुमला में उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महतो और नगर परिषद के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. गुमला और आसपास के क्षेत्रों से 100 से अधिक नए एवं वर्तमान उद्यमियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए चल रही योजनाएं

मौके पर उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने और युवाओं समेत अन्य इच्छुक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं. उद्यमियों को इन योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद प्रक्रिया से स्थानीय उद्यमियों को जोड़ने से उनके कारोबार का विस्तार होगा और जिले में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. उपायु

ये भी पढ़ें- सिसई में विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम, वक्ताओं ने सफलता के दिए मंत्र

सरकारी खरीद प्रक्रिया की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में उद्यमियों को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हब योजना, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और उद्यम पंजीकरण के महत्व की जानकारी दी गयी. वर्तमान उद्यमियों को सरकारी संस्थानों में विक्रेता पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेज, निविदा प्रक्रिया, सरकारी ई-बाजार के माध्यम से खरीद, ऋण सुविधा और अन्य वित्तीय सहायता के संबंध में विस्तार से बताया गया.

उद्यमियों को सार्वजनिक खरीद नीति के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया. विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बैंकिंग संस्थानों, जिला उद्योग केंद्र, सरकारी ई-बाजार और प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने विक्रेता सूचीबद्धता, खरीद प्रक्रिया, वित्तीय सहायता सहित अन्य संबंधित विषयों की जानकारी दी.

अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में भारतीय वाणिज्य मंडल के अध्यक्ष सुबीर पॉल, महासचिव हेमा एक्का, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हब, रांची के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- छात्रों के लिए खुशखबरीः गुरुजी क्रेडिट कार्ड से अब पढ़ाई होगी आसान, 5% मार्जिन मनी का प्रावधान खत्म


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >