पड़हा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

पड़हा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

गुमला. मूली पड़हा गुमला की बैठक गणेशपुर डिपा भवन में हुई. मौके पर देवराम भगत ने बताया कि पूरे जिले में पड़हा व्यवस्था को मजबूती किया जायेगा. देवान चुइया कुजूर ने कहा कि पड़हा के साथ पेसा कानून व ग्रामसभा को जानना आवश्यक है और इसके लिए मूली पड़हा 31 अक्तूबर को सम्मेलन या कार्यशाला के माध्यम से लोगों को जानकारी प्रदान करेगी. इसमें बैगा पहान पड़हा अधिकारी व सामाजिक धार्मिक अगुवाओं को बुलाया जायेगा. कोटवार देवेंद्र लाल उरांव ने बताया कि पड़हा पूर्वजों की शासन व्यवस्था है. इस व्यवस्था ने समाज को सुचारू रूप से चलाया है. कहतो महेंद्र उरांव ने कहा कि कुरमी कुड़मी समाज द्वारा एसटी सूची में मांगना गलत है. उन्हें पूर्व से ही ओबीसी का दर्जा मिला है. हर समाज आरक्षण पाने के लिए एसटी बनना चाह रही है. पड़हा इस मांग का विरोध करती है. आगे इसका सामूहिक रूप से विरोध किया जायेगा. मौके पर गौरी किंडो, राजू उरांव, वीरा उरांव, माधुरी मिंज, इंदु देवी, सुशील भगत, सीताराम भगत, इंद्रदेव उरांव आदि मौजूद थे.

कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित

पालकोट. प्रखंड के बघिमा गांव स्थित दरिद्र नारायण इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों के बीच कुकिंग बिना आग के खाना बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी. व्यंजनों में फल व मेवा से बने सलाद, स्पाउट्स चाट, सैंडबिज व कस्टर्ड जैसे पौस्टिक व स्वादिष्ट चीजें शामिल थी. मौके पर निदेशक अजय प्रसाद, एचएम सुलचोना कुमारी, अध्यक्ष अनिल प्रसाद, प्रियंका साहू, बेला बड़ा, मानसी कुमारी, वर्षा कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >