जय श्रीराम व जय हनुमान से गूंजा तेलगांव

सदर प्रखंड के तेलगांव में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

गुमला. सदर प्रखंड के तेलगांव में हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा व अयोध्या में श्रीरामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के तीन वर्ष पूरा होने पर तेलगांव में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान मंदिर में पूजा व सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ. हनुमान चालीसा पाठ में गांव के सभी लोगों ने भाग लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने हाथ में भगवा ध्वज थामे गांव का भ्रमण किया. गांव भ्रमण में शामिल लोग जय श्रीराम, जय वीर हनुमान जैसे उदघोष करते चल रहे थे. आयोजन समिति के महेश चौधरी ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर और उसी दिन तेलगांव में हनुमान मंदिर की स्थापना की गयी थी. इसको लेकर इस वर्ष बड़े धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी किये जाते रहेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक पूरन गोप, मुख्य सदस्य धीरज चौधरी, नरेंद्र साहू, रमेश चौधरी, रामकिशोर साहू, अनूप बड़ाइक सिलेधर सिंह, सारजन चौधरी, जवाहर चौधरी, बहुरन साहू, राजकुमार चौधरी, लालमुनी देवी, बसंती देवी आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

मतदान हमारी सामाजिक जिम्मेवारी : एसडीओ

बसिया. अनुमंडल कार्यालय बसिया में गुरुवार को मतदाता दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बसिया एसडीओ जायवंती देवगम ने उपस्थित पदाधिकारियों व नागरिकों को निष्पक्ष व निर्भीक मतदान की शपथ दिलायी. एसडीओ कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है. मौके पर डीसीएलआर शेखर कुमार, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट आफताब आलम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >