दर्जनों किसानों की फसलों को हाथियों ने किया बर्बाद
दर्जनों किसानों की फसलों को हाथियों ने किया बर्बाद
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
भरनो. भरनो प्रखंड की करंज पंचायत स्थित मालादोन गांव में पिछले एक माह से हाथियों का उत्पात जारी है. इससे गांव के किसानों को नुकसान हो रहा है. हाथियों ने बीती रात भी गांव के किसान खिलेश्वर गोप, रुना मुंडा, फोचा खड़िया, बिशु खड़िया, सुकरू खड़िया, भोला सिंह, छोटू सिंह, लहन खड़िया, मनीष प्रधान, डेडो मुंडा, सुकरा मुंडा, कैलाश मुंडा, बुधराम मुंडा, वेजना गोप समेत दर्जनों किसानों खेतों में लगी धान की फसलों को रौंद कर और खाकर बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से निकल कर 5-6 हाथियों का झुंड हमलोगों के खेतों में घंटों तक धान की फसल को खाकर व रौंद कर बर्बाद कर दे रहा है. वन विभाग बसिया को इसकी सूचना दी गयी है. वन विभाग हाथियों को खदेड़ने का पहल नहीं कर रहा किया जा रहा है. सिर्फ एक बार रात के 11 बजे वन विभाग के कर्मी आये और गांव घूम कर वापस चले गये. किसान खिलेश्वर गोप ने कहा कि हम गरीब किसान बहुत मुश्किल से धान की खेती की हैं. खेती से सालभर कर अनाज निकलता है, जिससे परिवार चलता है. पीड़ित किसानों ने वन विभाग से हाथियों को भगाने की मांग करते हुए उन्हें विभाग की ओर से उचित मुआवजा देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।