चैनपुर के गांवों में हाथियों का उत्पात, दहशत में लोग

चैनपुर के गांवों में हाथियों का उत्पात, दहशत में लोग

गुमला. चैनपुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के गांव के लोग इन दिनों हाथियों के कारण दहशत में जी रहे हैं. बुधवार व गुरुवार की रात हाथी ने उत्पात मचाया. आधी रात को पहुंचे इस विशालकाय हाथी ने सरकारी स्कूल से लेकर ग्रामीणों के घरों और खेतों तक को अपना निशाना बना डाला, जिससे लोगों में भय और चिंता का माहौल व्याप्त है. सबसे अधिक नुकसान राजकीय उत्क्रमित मवि बुकमा में हुआ, जहां हाथी ने स्कूल भवन की दीवार तोड़ दी. मिड-डे मील के लिए रखे चावल और दाल को न केवल बर्बाद किया. बल्कि बड़ी मात्रा में खा भी गये. स्कूल के फर्नीचर, कुर्सी, टेबल समेत अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी का कहर यहीं नहीं थमा. दानपुर निवासी मेरी ग्रेस बेक के घर को उसने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. घरेलू सामान नष्ट हो गया. वहीं अल्बिना कुजूर के खेत में लगी प्याज की फसल को रौंद दिया और बुकमा के प्रवीण भगत की तैयार फसलों को बर्बाद कर दिया. घटना की जानकारी मिलते जिप सदस्य मेरी लकड़ा और चैनपुर पंसस आशा लकड़ा मौके पर पहुंचीं. उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करते हुए हाथी को इलाके से खदेड़ने और पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. इधर वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >