गेहूं बेचकर शराब पीने निकली वृद्धा की टांगी से काटकर हत्या, दो हिरासत में

गुमला के अरंगलोया गांव में 70 वर्षीय वृद्धा की निर्मम हत्या. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, जांच जारी. जानिए पूरी घटना की विस्तृत जानकारी.

गुमला. गुमला स्थित गुरदरी थाना के ऊपर अरंगलोया गांव में वृद्ध महिला की टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी. मृतका 70 वर्षीय जयमुनि देवी पति स्व सोमा उरांव है. शनिवार को घटना की सूचना मिलने पर गुरदरी थाना की पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया.

घर ले जाकर सिर पर किया वार

मृतका के पुत्र महेंद्र उरांव के अनुसार, उसकी मां जयमुनि देवी गेहूं बेचने के बाद शराब पीने के लिए गांव में निकली थी. इसी दौरान झिगा और चामो नामक दो व्यक्ति उसे अपने साथ एक ग्रामीण के घर ले गये. आरोप है कि टांगी से उसके सिर पर वार कर दिया गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

हत्या के कारणों का खुलासा नहीं

घटना के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. प्रारंभिक तौर पर जमीन विवाद और अंधविश्वास को लेकर हत्या की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

दो संदिग्ध हिरासत में

घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरदरी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >