कुआं में पानी भरने गयी 60 वर्षीय महिला लापता, दूसरे दिन मिला शव, गांव में पसरा मातम

झारखंड के बसिया में पानी भरने गई 60 वर्षीय महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच जारी है.

बसिया. बसिया थाना क्षेत्र के टांगरजरिया गांव में कुआं में डूबने से 60 वर्षीय महिला मोनिका इंदवार की मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

पानी भरने गयी थी महिला, फिर हो गयी लापता

जानकारी के अनुसार, मोनिका इंदवार रविवार को कुआं में पानी भरने गयी थी. इसके बाद से वह लापता थी. परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे. सोमवार को घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित एक कुआं में उसका शव मिला.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर बसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कुआं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. महिला की मौत कुआं में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >