मामूली विवाद में वृद्ध की हत्या, आरोपी हिरासत में

मामूली विवाद में वृद्ध की हत्या, आरोपी हिरासत में

घाघरा. घाघरा थाना के पतराटोली चट्टी में मंगलवार की सुबह मामूली विवाद 75 वर्षीय धाना उरांव की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार धाना उरांव पेट खराब होने के कारण मंगलवार की अहले सुबह घर से बाहर जा रहा था. इस दौरान उनकी मुलाकात गांव के छोटू उरांव से हुई. दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गयी. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर छोटू उरांव ने लकड़ी के टुकड़े से धाना उरांव के सिर पर हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने से धाना उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते घाघरा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटू उरांव को हिरासत में लेकर थाना ले आयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में थाना प्रभारी मोहन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इधर ग्रामीणों का कहना है कि धाना व छोटू के बीच मामूली विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों आपस में लड़ बैठे. धाना की उम्र अधिक होने के कारण छोटू उस पर भारी पड़ गया और सिर पर लकड़ी से मार दिया, जिससे धाना की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >