वृद्ध की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या, खेत में मिला शव

गुमला के पतगच्छा गांव में 65 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. शव खेत में मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. गांव में दहशत का माहौल है.

प्रतिनिधि, गुमला : सदर थाना क्षेत्र के पतगच्छा गांव में 65 वर्षीय वृद्ध बंधन लोहरा की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद अपराधियों ने शव को खेत में फेंक दिया. गुरुवार की सुबह खेत में शव मिलते गांव में खबर आग की तरह फैल गयी. सूचना मिलते सदर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक के पुत्र राजेश लोहरा ने बताया कि उनके पिता बुधवार शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे.

इसके बाद परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में बंधन लोहरा का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना परिवार व पुलिस को दी गयी. राजेश लोहरा ने बताया कि गांव के कुछ लोग पूर्व से ही उनके पिता को मारपीट की धमकी देते थे. परिजनों को आशंका है कि उसी रंजीश में घटना को अंजाम दिया गया है.

उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है. इधर, पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है. अधिकारियों का कहना है कि हत्या की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल गांव में घटना को लेकर दहशत व आक्रोश का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Durjay paswan

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >