एकलव्य विद्यालय बसिया के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 33 पदक जीतकर बढ़ाया मान

गुमला में आयोजित 37वीं प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बसिया के छात्रों ने 8 स्वर्ण सहित कुल 33 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया.

बसिया. विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में गुमला के पीएइ स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय 37वीं प्रांतीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बसिया के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. छात्रों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 33 पदक जीते. इनमें 8 स्वर्ण, 17 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं. ओवरऑल चैंपियनशिप में बाल, किशोर व तरुण तीनों वर्गों में विद्यालय को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ.

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी

चक्का फेंक में अमरजीत उरांव, लंबी कूद में मुकेश उरांव, 1500 मीटर रेस में शनि उरांव, 4 गुना 100 मीटर रिले रेस व ऊंची कूद में अंकित उरांव, 200 रेस में कमलेश उरांव और 6 किमी क्रॉस कंट्री रेस में सुनील मुंडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

रजत पदक पर भी रहा दबदबा

बाल वर्ग में 600 मीटर रेस में बिपिन उरांव, ऊंची कूद में दीपांशु उरांव, 3000 मीटर रेस में अंकित उरांव, 400 मीटर बाधा दौड़ में शनि उरांव, 100 मीटर रेस में मुकेश उरांव, 800 मीटर रेस में शनि उरांव, 400 मीटर रेस में धीरज मुंडा, भाला फेंक में रोहित उरांव, 110 मीटर हर्डल रेस में धीरज मुंडा, 800 मीटर रेस में सुनील मुंडा, 1500 मीटर रेस में सुनील मुंडा और 400 मीटर बाधा दौड़ में साहिल मुंडा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

तरुण वर्ग की 400 मीटर रेस में साहिल मुंडा और भाला फेंक में कमलेश उरांव ने भी द्वितीय स्थान हासिल किया.

किशोर वर्ग में 8 खिलाड़ियों ने जीते कांस्य

किशोर वर्ग की ऊंची कूद में मुकेश उरांव, त्रिकूद में धीरज मुंडा, 200 मीटर रेस में अंकित उरांव, 3000 मीटर रेस में रोशन उरांव, लंबी कूद में कमलेश उरांव, त्रिकूद में साहिल मुंडा, गोला फेंक में रोशन मुंडा और तार गोला फेंक में रोशन उरांव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >