नशे में धुत भाई ने की भाई की हत्या

घाघरा थाना के बिमरला गुटवा गांव की घटना

घाघरा थाना के बिमरला गुटवा गांव की घटना

घाघरा(गुमला).

घाघरा थाना के बिमरला गुटवा गांव में हड़िया पीने के विवाद में अजय टोप्पो ने अपने बड़े भाई बसंत टोप्पो को लाठी से पीट कर शनिवार की देर रात हत्या कर दी. घटना के बाद ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी भाई को रात भर रस्सी से बांध कर रखा. रविवार की सुबह सूचना पर घाघरा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को बरामद किया. वहीं आरोपी अजय टोप्पो को गिरफ्तार कर थाना ले आयी है. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाई खेत में काम करने के बाद घर में आकर हड़िया पीये. बड़ा भाई अधिक नशे में था. इस दौरान छोटे भाई को गाली देने लगा. बात इतनी बढ़ी की छोटे भाई अजय टोप्पो ने बगल में रखे डंडे को उठा कर बसंत पर वार करने लगा, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

पत्नी से अवैध संबंध के शक में की युवक की हत्या

सिसई.

थाना क्षेत्र के सोगड़ा निवासी संदीप साहू उर्फ गुड्डू ने रविवार की दोपहर गांव के ही पारस साहू (25) को कुदाल से काट कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद कुदाल को वहीं फेंक कर फरार हो गया. सूचना पर थानेदार संदीप कुमार यादव व एसआइ कृष्ण कुमार पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. वहीं हत्या में प्रयुक्त कुदाल जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार संदीप ने अपनी पत्नी के साथ पारस का अवैध संबंध के शक में घटना को अंजाम दिया है. मृतक व आरोपी की पत्नी के बीच पूर्व में अवैध संबंध को लेकर गांव में पंचायत हुई थी, मृतक द्वारा दोबारा गलती नहीं करने की बात कह कर किसी तरह से मामला को रफा-दफा कराया था. इसके बाद पारस मजदूरी करने सिक्किम चला गया था. दो साल बाद वह 15 दिन पहले गांव लौटा था. रविवार की दोपहर को संदीप के घर के पास पारस अकेले बैठा हुआ था, तभी खेत से काम करके लौटा संदीप ने पारस को कुदाल से काट कर हत्या कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >