मौसमी बीमारी, खांसी, जुकाम, एलर्जी की दवा का वितरण

गुमला शहर के आंगनबाड़ी केंद्र आंबेडकर नगर में विहिप व बजरंग दल के तत्वावधान में निःशुल्क दवा वितरण, स्वस्थ्य चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया.

: आंगनबाड़ी केंद्र आंबेडकर नगर में स्वास्थ्य जांच कैंप. 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी 3 गुम 25 में स्वास्थ्य जांच कैंप में लोग प्रतिनिधि, गुमला गुमला शहर के आंगनबाड़ी केंद्र आंबेडकर नगर में विहिप व बजरंग दल के तत्वावधान में निःशुल्क दवा वितरण, स्वस्थ्य चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 70 से भी अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य की जांच करायी. मौसमी बीमारी, खांसी, जुकाम, एलर्जी आदि की दवाइयों का भी वितरण किया गया. संयोजक मुकेश सिंह ने कहा कि आज जांच शिविर मेडिकल कैंप का दूसरा दिन है. जिसमें माताओं व बहनों ने सबसे अधिक संख्या में स्वास्थय कि जांच करायी. बजरंग दल का मूल मंत्र सेवा, सुरक्षा, संस्कार के ध्येय के अनुरूप सेवा बस्तियों में चिकित्सा शिविर, मंदिरों की साफ सफाई, रक्तदान जैसे सेवा कार्य करता है. जिला संयोजक संतोष यादव ने कहा कि सेवा सप्ताह कार्यक्रम जांच शिविर में अधिकतर लोग बीपी, शुगर, मलेरिया, बुखार की जांच करा रहे हैं. संगठन के माध्यम से हम प्रयास में लगे हुए हैं कि हर महीने हर पंचायत, गांव, वार्ड में जांच शिविर का आयोजन हो. जिससे लोगों की स्वास्थ्य जांच व नि:शुल्क दवा की सुविधा मिल सके. सेवा प्रमुख अमन राणा ने कहा कि स्वास्थ्य कैंप में देखने को मिला कि अधिकतर लोग ब्लड प्रेशर एवं शुगर जैसे बीमारी से जूझ रहे हैं. ऐसे लोगों को अपना खान पान सुधारना होगा. अपने को शारीरिक रूप से मजबूत करना होगा. मौके पर शांति देवी, रीता देवी, सूरज राम, अमित कुमार, सानू साहू, रवि नायक, विकास सिंह, शिवम चौधरी सहित जांच शिविर के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >