पालकोट से महिपाल सिंह की रिपोर्ट
पालकोट. जिला कृषि कार्यालय द्वारा केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यालय सभागार पालकोट में शनिवार को डिजिटल क्रॉप सर्वे हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में बीटीएम, एटीएम, कृषक मित्रों एवं प्राइवेट सर्वेयरों ने भाग लिया.
कार्यशाला में जिला कृषि विभाग के मास्टर ट्रेनर राजेंद्र तिर्की द्वारा कृषक मित्रों व सर्वेयरों को पालकोट में किसानों द्वारा उत्पादित की जाने वाली खरीफ फसल धान, उरद, मूंगफली, मक्का सहित अन्य सब्जियों के सर्वे करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया.
मौके पर बीटीएम अभिषिका, अकय अनमोल कुजूर, कृषक मित्र भुनेश्वर साहू, मेघनाथ साहू, पवन कुमार मिश्रा, अजू मिंज, लालदेव बागे, प्रवीण भगत, शिव शंकर साहू सहित अन्य मौजूद थे.
