विलिवर्स चर्च के पादरी की मौत, पत्नी व दो छात्र घायल

पुग्गू घांसीटोली के समीप एनएच पर रात नौ बजे हुआ सड़क हादसा

गुमला. शहर के सिसई रोड पुग्गू घांसीटोली के समीप एनएच सड़क पर सोमवार की रात नौ बजे भीषण सड़क हादसा हुआ. इसमें विलिवर्स चर्च टुकूटोली दुंदुरिया के पादरी सोमनाथ होनहांगा की मौत हो गयी, जबकि पादरी की पत्नी ज्योति होनहांगा घायल है. इस हादसे में दो छात्र जतरा टाना भगत हाइस्कूल पुग्गू के 10वीं के छात्र अनमोल लकड़ा व उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उवि गुमला की नौवीं कक्षा की छात्रा कंचन बाड़ा घायल हैं. दोनों छात्र डुमरटोली करंजटोली के रहने वाले हैं. अनमोल लकड़ा की भी स्थिति नाजुक है. उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार सोमनाथ होनहांगा व ज्योति होनहांगा रांची एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने गये थे. रांची से दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर गुमला लौट रहे थे, तभी स्कूटी सवार अनमोल लकड़ा व कंचन बाड़ा से बीच सड़क पर टक्कर हो गयी. बताया जा रहा है कि स्कूटी की रफ्तार अधिक थी. इस कारण दोनों गाड़ी जब आपस में टकराये, तो पादरी समेत चारों लोग सड़क पर फेंका गये. स्कूटी के परखच्चे उड़ गये. सड़क पर गिरते पादरी सोमनाथ होनहांगा की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो में बैठा कर घायलों को अस्पताल लाया गया. बता दें कि पादरी सोमनाथ होनहांगा का घर मनोहरपुर है. परंतु वे अभी गुमला के टुकूटोली स्थित विलिवर्स चर्च में पादरी के रूप में सेवा दे रहे हैं. इधर, घटना स्थल से ही कुछ लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया. परंतु किसी ने फोन नहीं उठाया. अंत में स्थानीय लोगों की मदद से मृतक व घायलों को टेंपों से गुमला अस्पताल लाया गया. घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी. मृतक व घायल के परिजन और दोस्त भी अस्पताल में जमा हो गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >