Gumla: हनुमान जन्मस्थली में रामधुन पर नाचे भक्त, नारी शक्ति का प्रदर्शन

Gumla: गुमला स्थित हनुमान जी की जन्मस्थली आंजनधाम में रामनवमी के दिन भक्तों का तांता लगा रहा. हजारों भक्तों ने वहां मत्था टेका और आशीर्वाद लिया. वहीं, शहर में रामनवमी के दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

दुर्जय पासवान
Gumla: श्रीराम भक्त हनुमान की जन्मस्थली गुमला जिले में रामनवमी की धूम रही. शहर में भव्य जुलूस निकाला गया. एक लाख से भी अधिक लोग जुलूस में शामिल हुए. कुल 32 अखाड़ा जुलूस में शामिल थे, वहीं 14 अखाड़ा द्वारा आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गयी. रामधुन पर भक्त जमकर नाचे. पूरा शहर भक्ति के सागर में गोते लगा रहा था. दोपहर तक जहां तेज धूप थी. वहीं छह बजे अचानक मौसम ने करवट ली, तेज आंधी और बारिश शुरू हो गयी. इसके बाद भी भक्त पूरे उत्साह से जुलूस में शामिल रहे.

गुमला में नारी शक्ति का प्रदर्शन

रामनवमी पर्व पर नारी शक्ति का प्रदर्शन हुआ. यह इतिहास बन गया. कई समूहों में लड़कियां व युवतियां जुलूस में शामिल हुईं. उत्साह चरम पर था. महिलाएं पूरी तरह राममय नजर आयीं. युवतियां भी पूरे जोश में थी. किसी के हाथ में तलवार तो किसी के हाथ में बलुवा और लाठी. हर रोड पर महिलाएं व युवतियां श्रीराम का नारा लगाते नजर आ रही थीं. महिलाओं ने सड़कों पर उतर तलवार भांजने का प्रदर्शन भी किया. कोई झांसी की रानी के वेश में ढाल व तलवार लेकर जुलूस में नजर आयी तो कोई लाठी भांजकर सभी को मंत्र मुग्ध कर रही थी.

नारी शक्ति का प्रदर्शन

नक्सली डर खत्म, भक्त बेखौफ पहुंचे आंजनधाम

गुमला से 21 किमी दूर पहाड़ और जंगलों के बीच स्थित आंजनधाम शुक्रवार को रामभक्तों से पटा हुआ था. यह इलाका पूरी तरह उग्रवाद प्रभावित है. तेज धूप थी. धूप से कंठ सूख रहे थे. फिर भी लोगों में उत्साह था. हनुमान की जन्मस्थली आंजनधाम जय श्रीराम और बजरंग बली के नारों से गूंज उठा. आंजनधाम में 10 हजार से अधिक भक्तों ने माथा टेका. सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की. वहीं आंजनधाम में तीन दिवसीय मेला का भी शुभारंभ हुआ. जिसमें दर्जनों गांव के लोग शामिल हुए.

ये भी पढ़ें…

Ranchi Weather: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कम नहीं हुआ रामभक्तों का उत्साह

गढ़वा रामनवमी विवाद में दोनों पक्षों के 19 लोग गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >