गुमला में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, सुनी गई सभी की फ़रियाद

गुमला में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में डीसी दिलेश्वर महतो ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. इसमें जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं को रख निदान करने का मांग की. बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम सुरसा निवासी एक आवेदक ने भूमि विवाद को लेकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की.

रायडीह प्रखंड के जनसेवक (वीएलडब्ल्यू) गनु शांति एक्का के पुत्र आशित एक्का ने अपने पिता की गंभीर बीमारी के बाद योगदान एवं लंबित वेतन से संबंधित समस्या के संबंध में आवेदन सौंपा. रायडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम परसा निवासी लोलस तिर्की ने एनएच-43 के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान में अपने हिस्से से वंचित करने तथा संबंधित लोगों द्वारा धमकी देने की शिकायत की.

घाघरा प्रखंड के ग्राम बर्रांग निवासी निरंजन महतो ने स्वयं को शिक्षित बेरोजगार बताते हुए रोजगार उपलब्ध कunhराने का अनुरोध किया. सदर प्रखंड अंतर्गत घटगांव पंचायत अंतर्गत पहाड़ पनारी निवासी संजय नायक ने अपनी सहिया पत्नी के निधन के उपरांत अपने तीन पुत्रियों के पालन-पोषण व शिक्षा हेतु उपायुक्त से आर्थिक सहायता प्रदान करने सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की गुहार लगायी.

इसके अलावा आवेदकों द्वारा भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, प्रमाण-पत्र निर्गत करने, रोजगार, मुआवजा भुगतान व अन्य जनहित से जुड़े मामलों में भी आवेदन प्रस्तुत किये गये. उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आवेदकों के आवेदन को अग्रसारित करते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक जांच व कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है. मौके पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >