गुमला. गुमला नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर तीन के जोनपुर वासियों ने एनएचएआइ कार्यालय गुमला में आवेदन देकर सिसई रोड गुमला में उर्सुलाइन कॉन्वेंट गुमला से लेकर करमडीपा चौक तक नेशनल हाइवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की है. आवेदकों ने आवेदन में कहा है कि उपरोक्त स्थल पर सड़क के दोनों ओर अनेकानेक व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है.
सरकारी जमीन पर दुकान-मकान चलाने का आरोप
उक्त अतिक्रमित भूमि का उपयोग व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व आवासीय प्रयोग में लाया जा रहा है और उस सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किराया भी वसूला जा रहा है. जिस सरकारी भूमि को जनहित के प्रयोग में लाया जाना था, उसपर व्यक्ति हक अतिक्रमण कर व्यवसायिक रूप से इसका उपयोग कर जनहित की भावनाओं का अनादर किया जा रहा है.
अतिक्रमण और अवैध वसूली को लेकर नाराजगी
आवेदकों ने आवेदन में स्पष्ट उल्लेखित किया है कि जनहित के उपयोग में लायी जाने वाली इस सार्वजनिक संपति की सुरक्षा की जवाबदेही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की है. लेकिन अतिक्रमण व अवैध वसूली देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि एनएच प्राधिकरण अपने मूल कर्त्तव्यों से विमुख हो रहा है.
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: गुमला में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
सड़क को जल्द अतिक्रमण मुक्त कराने की अपील
जनहित के प्रयोग में लाये जाने वाले सार्वजनिक जन-धन की सुरक्षा के लिए विभागी उदासीनता नगण्य प्रतीत होती है. आवेदकों ने एनएचएआइ पदाधिकारी व कर्त्तव्यनिष्ठ जवाबदेह पदाधिकारियों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया है.
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: मुर्गा लड़ाई के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, हिरासत में तीन लोग
