घाघरा में झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक, जेल जाने की बाध्यता खत्म करने की मांग

घाघरा में झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक हुई, जिसमें जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने और सभी को समान पेंशन देने की प्रमुख मांग रखी गई।

घाघरा, गुमला : झारखंड आंदोलनकारी घाघरा की बैठक बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कला संस्कृति भवन में राजकुमार भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आंदोलनकारियों की विभिन्न मांगों और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया.

जेल जाने की बाध्यता खत्म करने की मांग

बैठक में आंदोलनकारियों ने जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने और सभी आंदोलनकारियों को समान पेंशन देने की मांग प्रमुखता से रखी. इसके अलावा सभी आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देने के संबंध में भी चर्चा की गयी.

समिति की आगामी बैठक 9 अक्तूबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में नारायण भगत, राजकुमार भगत, मोहन भगत, ओम प्रकाश मिश्रा, मुखलाल साहू, लालदेव उरांव, विनोद भगत, दिगंबर साहू, बिरी भगत, महाजन उरांव समेत दर्जनों आंदोलनकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >