गुमला. जिला पेंशनर समाज की बैठक जगत पाल भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अगले माह समाज की महिला प्रकोष्ठ गठित करने का निर्णय लिया गया. जिला सचिव महावीर प्रसाद मिश्र ने कहा कि जिले में महिला पेंशनर काफी सजग व सक्रिय हैं तथा समाज की हर मुहिम में इनका सहयोग मिलता रहा है. ऐसे में अब पृथक से उनके प्रकोष्ठ का गठन किया जाना प्रासंगिक है. उन्होंने अगले माह की मासिक बैठक में जिले के महिला पेंशनधारकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया. वरिष्ठ सदस्य चंद्रनाथ प्रसाद ने आठवें वेतन आयोग में निहित लाभ से जनवरी 2026 के पहले सेवानिवृत्ति कर्मियों को अलग रखें जाने के केंद्र सरकार की मंशा पर चिंता जताते हुए इसे तुगलकी मानसिकता का द्योतक बताया. रांची के महेश कुमार सिंह को पेंशनर फेडरेशन का राष्ट्रीय सचिव चुने जाने पर बैठक में उपस्थित सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी. साथ ही पेंशनर समाज की सदस्यता ग्रहण करने वाले नये पेंशनर सदस्यों का अभिनंदन किया गया. बैठक में परमानंद भीमकूल, तारामणि एक्का, सदाशिव नंद, आनंदित कुजूर, जितिया उरांव, जगतपाल भगत, मनोज बड़ाइक, विश्वनाथ साहू, सुरेंद्र खड़िया, लीलावती देवी, रंथू साहू, क्यामुद्दीन अंसारी, कोरोलिना एक्का, श्याम नंदन महतो, मेझरेन मिंज, रामनारायण ओहदार, महेंद्र उरांव, मोनिका तिग्गा, प्रमिला कुमारी, ओलिम तिग्गा, रामजी उरांव, मेलानी एक्का, लीलांबर साहू, मनमोहन सिंह, रघुनंदन वैद्य, वीरेंद्र भगत, तरसिला बिलुंग आदि उपस्थित थे.