बेटी ने की पिता की हत्या, गिरफ्तार

तपकारा पंचायत के रेड़वा गांव की घटना

पालकोट.

पालकोट थाना की तपकारा पंचायत के रेड़वा गांव में शनिवार की रात तेरेसा डुंगडुंग ने अपने पिता हिलारूस खड़िया की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते पालकोट पुलिस ने रविवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. साथ ही बेटी तेरेसा डुंगडुंग को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 11 बजे के आसपास बेटी तेरेसा डुंगडुंग व पिता हिलारूस खड़िया में किसी बात को लेकर लड़ाई हो गयी, तभी बेटी तेरेसा डुंगडुंग ने धान कूटने वाले समाट से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हत्या करने के बाद बेटी दूसरे लोगों के घर में जाकर छिप गयी थी. इधर, पालकोट थानेदार मो जहांगीर ने कहा कि मृतक की बेटी दिल्ली में रहती थी और उसकी दिमागी हालात ठीक नहीं है. कुछ दिन पहले गांव आयी थी और मामूली विवाद में अपने पिता की हत्या कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >