सास की बीमारी से परेशान बहू ने पिलाया जहर, मौत

सास की बीमारी से परेशान बहू ने पिलाया जहर, मौत

भरनो. भरनो थाना के सुपा गांव में बहू ने अपनी बीमार सास (87) को कीटनाशक (यूरिया) पिला दी, जिससे सास की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी. घटना मंगलवार की रात की है. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना दिये जाने के बाद मौके पर पहुंची भरनो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. वहीं बहू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. घटना के संबंध में भरनो पुलिस ने बताया कि 87 वर्षीय हना देवी पिछले 10 दिनों से बीमार चल रही थी. उसका बेटा बाहर ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने गया है. घर में सास, बहू व बच्चे रहते हैं. सास की बीमारी से बहू परेशान हो गयी थी. इसलिए सास से छुटकारा पाने के लिए बहू ने बीती रात में सास को कीटनाशक पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

शिविर में संग्रह किये गये 11 यूनिट रक्त

कामडारा. प्रखंड कार्यालय कामडारा में बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर में कुल 11 लोगों ने रक्तदान किया. एसआइ शंकर महतो, रोहित कुमार नाग, चोनस टेटे, सूरज उरांव, बिपिन उरांव, आकाश कुमार, पतरस आइंद, शक्ति सिंह, अमित कंडुलना, अरविंद उरांव व यश राज सिंह ने रक्तदान किया. मौके पर बीडीओ जोसेफ कंडुलना, सीओ सुप्रिया एक्का, डॉ सुनील खलखो, ब्लड बैंक के राकेश कुमार, लालदेव उरांव, धनंजय उरांव, विशाल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >