गुमलाः फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफजेसीसीआई) के चुनाव में दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर दामोदर कुमार कसेरा की जीत के बाद गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से महावीर चौक पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया. चेंबर पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए जीत पर बधाई दी.
दो बार गुमला चेंबर के अध्यक्ष रह चुके हैं कसेरा
चैंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी ने कहा कि दामोदर कसेरा गुमला चेंबर के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने व्यापारियों और चेंबर के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए. व्यापार जगत की समस्याओं और चेंबर की कार्यप्रणाली की उन्हें गहरी समझ है. उनके अनुभव का लाभ अब पूरे दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्र के व्यापारियों को मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Medical Counseling: दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, MBBS-BDS-BHMS में 287 छात्रों को मिली सीट
चार जिलों के व्यापारियों के समर्थन से मिली जीत
चेंबर सचिव प्रणय कुमार ने कहा कि गुमला, लोहरदगा, खूंटी और सिमडेगा के व्यापारियों के समर्थन से दामोदर कसेरा को यह जीत मिली है. उन्होंने कहा कि यह पूरे दक्षिण छोटानागपुर के व्यापारिक समाज के लिए गौरव की बात है. उनके निर्वाचन से क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को एफजेसीसीआई के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने और उनके समाधान के लिए समन्वित प्रयासों को मजबूती मिलेगी.
चेंबर के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
स्वागत समारोह में पूर्व अध्यक्ष सरजू प्रसाद साहू, दिनेश अग्रवाल, मोहम्मद सब्बू, हिमांशु केसरी, अभिजीत जायसवाल, बबलू वर्मा, अनिकेत कुमार, प्रतीक अग्रवाल, अजय कुमार, नीरज गुप्ता, राजेश गुप्ता और मीडिया प्रभारी मनीष केशरी सहित चैंबर के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- कागज पर बिजली पहुंची, जमीन पर नहीं ! पोल और डीपी के बाद भी 3 साल से अंधेरे में सुसकरिया टोला
