झारखंड: शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को टांगी से काट डाला, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार दिलेश्वर ने गांव की ही रंथी देवी से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था. महिला के पांच बच्चे हैं. परंतु दिलेश्वर हमेशा शराब के नशे में अपनी पत्नी को कहता था कि मैं अपनी जाति में शादी करता, तो ज्यादा खुश रहता. यह कहकर अक्सर लड़ाई-झगड़ा दोनों के बीच हुआ करता था.

गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर थाना के भितर सेरका गांव निवासी दिलेश्वर खेरवार ने अपनी पत्नी रंथी देवी (35 वर्ष) को टांगी से काटकर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर बिशुनपुर थाना के एएसआई दशरथ कुमार घटनास्थल पहुंचे. जहां मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को टांगी से काट डाला. घटना के बाद आरोपी पति फरार है. पुलिस तलाश कर रही है.

जानकारी के अनुसार दिलेश्वर ने गांव की ही रंथी देवी से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था. महिला के पांच बच्चे हैं. परंतु दिलेश्वर हमेशा शराब के नशे में अपनी पत्नी को कहता था कि मैं अपनी जाति में शादी करता, तो ज्यादा खुश रहता. यह कहकर अक्सर लड़ाई-झगड़ा दोनों के बीच हुआ करता था. पति-पत्नी के बीच झगड़ा सोमवार की दोपहर एक बजे के लगभग बढ़ गया और दिलेश्वर ने शराब के नशे में टांगी से अपनी पत्नी पर वारकर उसकी हत्या कर दी.

मृतका का बेटा पवन खेरवार ने बताया कि दोपहर एक बजे मेरी मां व पिताजी घर के ढाबे में बैठकर मेरी बड़ी बहन की शादी की बात कर रहे थे. इसी दौरान मैं नहाने के लिए नदी की ओर गया था. जहां लौट कर देखा, तो मेरी मां घर के अंदर कमरे में खून से लथपथ गिरी पड़ी है. मेरे पिता घर से गायब थे. जिसकी सूचना मैंने गांव वालों को दी. उस वक्त मेरी बहनें भी घर पर नहीं थीं. उसने कहा कि मेरी मां को मेरे पिता ने मार डाला. मेरा एक छोटा भाई व तीन बहन हैं. अब हम लोगों का भविष्य का क्या होगा? इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. इस संबंध में थानेदार कुंदन कुमार ने कहा कि हत्या का स्पष्ट कारण का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी फरार है. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >