Coronavirus Update Jharkhand: झारखंड में 601 कोरोना संक्रमित हुए ठीक, 629 नये मामले मिले

coronavirus update jharkhand : झारखंड में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच पिछले 24 घंटे में 629 संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 20,950 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी किये गये बुलेटिन के मुताबिक वायरस से पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में मृतकों का आंकड़ा 209 हो गया है. वहीं, अब तक 13,013 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं. जबकि राज्य में फिलहाल 7728 एक्टिव केस हैं. झारखंड में कोरोना वायरस से संबंधित तमाम अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…

Live Updates
10:11 PM. 13 Aug 20 10:11 PM. 13 Aug

झारखंड में मिले 629 कोरोना के नये मामले

झारखंड में गुरुवार को कोरेना के 629 नये मामले मिले हैं. वहीं, 5 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. गुरुवार को मिले 629 नये मामलों में से बोकारो जिले में 11, चतरा में 1, देवघर में 12, धनबाद में 79, दुमका में 1, पूर्वी सिंहभूम में 138, गढ़वा में 23, गिरिडीह में 4, गोड्डा में 11, गुमला में 13, हजारीबाग में 16, जामताड़ा में 2, खूंटी में 25, कोडरमा में 8, लातेहार में 28, लोहरदगा में 9, पाकुड़ में 8, पलामू में 31, रामगढ़ में 25, रांची में 78, साहिबगंज में 4, सरायकेला में 53, सिमडेगा में 30 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 19 कोरोना के नये मामले मिले हैं. दूसरी ओर, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 5 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में 1, धनबाद में 1, बोकारो में 1, सिमडेगा में 1 और रांची जिले में 1 व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है.

6:38 PM. 13 Aug 20 6:38 PM. 13 Aug

बोकारो जिला में कोविड-19 के 35 नये केस मिले

बोकारो जिला में कोरोना वायरस के संक्रमण के 35 नये केस मिले हैं. वहीं, बोकारो जनरल अस्पताल एवं जिला कोविड केयर सेंटर तथा अन्य जगहों से 27 लोग स्वस्थ होकर अपने घर को लौटे. अब जिला में कोरोना के कुल 170 सक्रिय मामले शेष बचे हैं. बोकारो के उपायुक्त ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को जो रिपोर्ट आयी, उसमें बोकारो जिला के 35 लोग संक्रमित पाये गये.

2:44 PM. 13 Aug 20 2:44 PM. 13 Aug

धनबाद के वरिष्ठ पत्रकार की कोरोना से मौत

धनबाद के वरिष्ठ पत्रकार संजीव सिन्हा का रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) अस्पताल में निधन हो गया. वे कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गये थे. वह एक राष्ट्रीय दैनिक के आसनसोल कार्यालय में वरीय संवाददाता के रूप में काम कर रहे थे. हर दिन मैथन स्थित आवास से आसनसोल आना-जाना करते थे.

2:44 PM. 13 Aug 20 2:44 PM. 13 Aug

रांची में हैं सबसे ज्यादा संक्रमित

राज्य में संक्रमितों की सूची में सबसे टॉप पर रांची हैं. रांची में कुल संक्रमितों की संख्या 3799 है, जबकि दूसरे नंबर पर पूर्वी सिंहभूम हैं. यहां संक्रमितों की संख्या 3182 है. सबसे कम 199 संक्रमित दुमका में है.

2:44 PM. 13 Aug 20 2:44 PM. 13 Aug

झारखंड में रिकवरी रेट 60.21 फीसदी

झारखंड में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 60.21 फीसदी है. जबकि राष्ट्रीय औसत 69.34 है.

11:09 AM. 13 Aug 20 11:09 AM. 13 Aug

13.31 दिन में दोगुने हो रहे मामले

झारखंड में कोरोना वायरस के दोगुना होने की की दर 13.31 दिन है. जबकि देश में 24.02 दिन में कोरोना संक्रमण के मामले दोगुने हो रहे हैं.

11:09 AM. 13 Aug 20 11:09 AM. 13 Aug

इन जिलों में करोना से नहीं हुई एक भी मौत

झारखंड के 24 में से 20 जिलों में कोरोना से मौतें दर्ज की गयी है. जबकि दुमका, जामताड़ा, लातेहार और पाकुर में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है.

11:09 AM. 13 Aug 20 11:09 AM. 13 Aug

आम लोगों को नहीं मिल रहा है प्लाज्मा थेरेपी का लाभ

रांची के रिम्स में प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना संक्रमितों का इलाज शुरू हो गया है. पर इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है. अभी तक 14 लोगों ने प्लाज्मा डोनेट किया है. जिसे अब तक डॉक्टरों, व्यापारी और उनके परिजनों को चढ़ाया गया है.

11:09 AM. 13 Aug 20 11:09 AM. 13 Aug

मास्क पहनना जरूरी है

झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. मास्क नहीं पहनने वालों पर एमवीआई एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी और 500 रूपया जुर्माना भी भरना पड़ेगा.

11:09 AM. 13 Aug 20 11:09 AM. 13 Aug

प्लाज्मा नहीं मिलने से कोरोना संक्रमित की मौत

रिम्स के कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित की बुधवार को मौत हो गयी. क्योंकि उसे प्लाज्मा नहीं मिला. उसे ओ पॉजिटिव प्लाज्मा की जरूरत थी.

11:09 AM. 13 Aug 20 11:09 AM. 13 Aug

झारखंड हाइकोर्ट में दो दिन नहीं होगा कार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड हाइकोर्ट में दो दिनों तक कार्य निलंबित रहेगा. गुरूवार और शुक्रवार को कोर्ट में काम नहीं होंगे. इन दो दिनों तक हाई कोर्ट को सैनिटाइज किया जायेगा.

11:09 AM. 13 Aug 20 11:09 AM. 13 Aug

होटवार जेल में हुई 228 कैदियों की जांच

बुधवार को होटवार जेल में 228 कैदियों की कोरोना जांच की गयी. इनमें 103 वैसे कैदी शामिल हैं जिनकी दोबारा कोरोना जांच की गयी.

11:09 AM. 13 Aug 20 11:09 AM. 13 Aug

बाबूलाल मरांडी के आवास से मिले पांच कोरोना पॉजिटिव

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आवास से पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. हालांकि बाबूलाल मरांडी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आयी है. उनका भी सैंपल जांच के लिए लिया गया है.

7:31 AM. 13 Aug 20 7:31 AM. 13 Aug

चार लाख टेस्ट पर 20257 संक्रमित

झारखंड में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए चार लाख दो हजार 72 टेस्ट किये गये हैं. इस जांच से झारखंड में 20257 कोरोना मरीज मिले. झारखंड में पहला कोरोना संक्रमित 31 मार्च को मिला था.

मुख्य बातें

coronavirus update jharkhand : झारखंड में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच पिछले 24 घंटे में 629 संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 20,950 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी किये गये बुलेटिन के मुताबिक वायरस से पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में मृतकों का आंकड़ा 209 हो गया है. वहीं, अब तक 13,013 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं. जबकि राज्य में फिलहाल 7728 एक्टिव केस हैं. झारखंड में कोरोना वायरस से संबंधित तमाम अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >