Coronavirus In Jharkhand Update : 20 जिलों में 1334 कोरोना संक्रमित, सबसे ज्यादा 625 संक्रमित रांची में मिले

Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1537 नये मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 48,039 हो गयी है. तीन संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 447 हो गया है. 1157 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इस समय राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस 15,549 हैं. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…

Live Updates
3:32 AM. 6 Sept 20 10:02 PM. 5 Sept

झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले 50 हजार के करीब, 460 लोगों की हो गयी मौत

झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले 50 हजार के करीब पहुंच गये हैं. वहीं, अब तक 460 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में 5 सितंबर की रात 8 बजे तक 49,377 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें 33,528 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 15,389 हो गयी है.

3:32 AM. 6 Sept 20 10:02 PM. 5 Sept

24 घंटे में झारखंड में कोरोना से 5 की मौत

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 5 लोगों की मौत हो गयी. पूर्वी सिंहभूम में 4 लोगों की मौत हुई, जबकि दुमका में 1 व्यक्ति की मौत हुई.

3:32 AM. 6 Sept 20 10:02 PM. 5 Sept

एक दिन में 14 जिलों के 1485 लोग कोरोना से ठीक हुए

झारखंड में एक दिन में 14 जिलों के 1,485 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं. 5 सितंबर को रांची के सबसे ज्यादा 950 लोग स्वस्थ हुए, तो चतरा में 103, दुमका में 11, पूर्वी सिंहभूम में 20, गिरिडीह में 79, गढ़वा में 53, गुमला में 59, गोड्डा में 14, कोडरमा में 35, लोहरदगा में 41, पाकुड़ में 35, पलामू में 46, साहिबगंज में 37 और सिमडेगा में 2 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये.

3:32 AM. 6 Sept 20 10:02 PM. 5 Sept

20 जिलों में 1334 कोरोना संक्रमित, सबसे ज्यादा 625 संक्रमित रांची में मिले

झारखंड के 20 जिलों में 5 सितंबर को 1334 कोरोना संक्रमित मिले हैं. सबसे ज्यादा 625 संक्रमित रांची में मिले हैं. पूर्वी सिंहभूम में 244, बोकारो में 57, चतरा में 2, दुमका में 15, गढ़वा में 16, गिरिडीह में 47, गोड्डा में 20, गुमला में 27, खूंटी में 2, कोडरमा में 28, लातेहार में 46, लोहरदगा में 13, पाकुड़ में 3, पलामू में 44, साहिबगंज में 12, सरायकेला में 73, सिमडेगा में 5, पश्चिमी सिंहभूम में 55 संक्रमित मिले हैं.

3:32 AM. 6 Sept 20 10:02 PM. 5 Sept

झारखंड में 1334 कोरोना संक्रमित मिले, 5 लोगों की हो गयी मौत

झारखंड में 5 सितंबर को 1334 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी. इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 460 हो गयी है.

3:32 AM. 6 Sept 20 10:02 PM. 5 Sept

रिम्स में 1256 सैंपल की जांच, 388 कोरोना पॉजिटिव

रिम्स में 5 सितंबर को 1256 सैंपल की जांच की गयी. इसमें 388 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई. 848 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी. रात 8 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक, रांची में सबसे ज्यादा 247 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है. रिम्स में 82, बोकारो में 57 और खूंटी में 2 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं.

मुख्य बातें

Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1537 नये मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 48,039 हो गयी है. तीन संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 447 हो गया है. 1157 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इस समय राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस 15,549 हैं. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >