Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में कोरोना संक्रमण के 517 नये मामले मिले, 607 हुए ठीक

Coronavirus In Jharkhand Update :झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों से अधिक ठीक होने वाले की संख्या रही. बुधवार को 607 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जबकि एक दिन में राज्य में 517 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. बुधवार को मिले 517 नये काेरोना संक्रमितों की संख्या के साथ अब तक कुल 44,352 कोरोना संक्रमित राज्य में मिल चुके हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 607 लोगों के कोरोना से ठीक होने के साथ ही राज्य में अब तक 28,971 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. बुधवार को कोरोना से बोकारो जिला से एक व्यक्ति की मौत की खबर है. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…

Live Updates
3:29 AM. 3 Sept 20 9:59 PM. 2 Sept

बुधवार को कोरोन के 517 नये मामले मिले

झारखंड में बुधवार को 517 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 44,352 पहुंच गयी है. बुधवार को मिले 517 नये मामलों में से बोकारो जिला से 49, चतरा से 31, दुमका से 13, पूर्वी सिंहभूम से 4, गढ़वा से 2, गिरिडीह से 50, गुमला से 9, हजारीबाग से 14, खूंटी से 25, कोडरमा से 37, लातेहार से 10, पाकुड़ से 17, पलामू से 15, रामगढ़ से 34, रांची से 138, साहिबगंज से 19, सरायकेला से 41, सिमडेगा से 4 और पश्चिमी सिंहभूम जिला से 5 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं.

एक दिन में 607 नये मामले मिले

राज्य में बुधवार को एक दिन में 607 लोगों ने कोरोना को मात दी है. इसके तहत बोकारो जिला में 44, चतरा में 11, दुमका में 6, गिरिडीह में 44, गढ़वा में 32, गुमला में 20, हजारीबाग में 38, खूंटी में 15, कोडरमा में 42, लातेहार में 13, पाकुड़ में 9, पलामू में 21, रांची में 189, सरायेकला में 36 और सिमडेगा जिला में 19 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में काेरोना संक्रमण से 28,971 लोग ठीक हुए हैं.

3:29 AM. 3 Sept 20 9:59 PM. 2 Sept

कोडरमा में भवन प्रमंडल के जेई की मौत

कोडरमा में प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से बुधवार को भवन प्रमंडल के एक कनीय अभियंता की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गयी. गत 31 अगस्त को झुमरीतिलैया ब्लॉक मैदान में लगे जांच शिविर में अपनी कोरोना जांच करायी थी. इस जांच में उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया था. इसके बावजूद उन्हें कोविड केयर अस्पताल में भर्ती करने की जगह उन्हें घर भेज दिया गया. इसी बची जेई की तबीयत खराब होने लगी. परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर केयर सेंटर में भर्ती को लेकर गुहार लगाते रहे, पर किसी ने सुध नहीं ली. परेशान होकर जेई अपने एक रिश्तेदार के साथ उचित इलाज के लिए रांची जा रहे थे. रास्ते में बरही के पास उनकी मौत हो गयी. इधर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ रंजीत कुमार ने कहा कि मृतक पहले से लीवर की समस्या से ग्रसित थे. जांच शिविर में उन्होंने किसी भी तरह की तकलीफ की बात नहीं बतायी.

3:29 AM. 3 Sept 20 9:59 PM. 2 Sept

कोडरमा के दूधीमाटी समेत अन्य वार्ड हुआ सेनेटाइज

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कोडरमा जिला प्रशासन इसकी रोकथाम में हरसंभव प्रयास कर रही है. जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले को सेनेटाइज करने की प्रक्रिया भी लगातार जारी है. बुधवार को नगर पंचायत कोडरमा के द्वारा दूधीमाटी समेत विभिन्न वार्डों का सेनेटाइजिंग स्प्रे मशीन के माध्यम से सेनेटाइज किया गया. इस दौरान लोगों से मास्क, सेनेटाइज और सोशल डिस्टैंसिंग अपनाने की अपील भी की गयी.

3:29 AM. 3 Sept 20 9:59 PM. 2 Sept

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर देवघर डीसी ने की समीक्षा बैठक

देवघर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सचेत है. डीसी कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) की रोकथाम को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में डीसी द्वारा प्रखंड अंतर्गत कोरोना संक्रमण के मामलों की जानकारी प्राप्त की गयी. वहीं, मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टैंसिंग का हर हाल में पालन सुनिश्चित करने की अपील की गयी.

5:41 PM. 2 Sept 20 12:11 PM. 2 Sept

पांच साल की मासूम की हत्या

जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत कपाली बस्ती की रहने वाली पांच साल की मासूम बच्ची का शव पुलिस ने नदी किनारे जंगल से बरामद किया है. बच्ची का एक हाथ कटा हुआ है, जबकि उसके शरीर पर कई जगह जलने के निशान पाये गये हैं. बच्ची पिछले 3 दिनों से लापता थी. सोनारी थाने में उसके परिजनों ने सनहा दर्ज कराया था.

4:19 PM. 2 Sept 20 10:49 AM. 2 Sept

10 नये संक्रमित, 38 हुए स्वस्थ

खूंटी : खूंटी जिले में मंगलवार को 10 नये कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 727 हो गयी है. सीएस ने बताया कि कुल 38 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ही जिले में स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या 583 हो गयी है. सक्रिय मरीजों की संख्या 189 है.सोमवार को प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक और मनरेगा के एक जेइ के कोरोना पॉजिटिव होने पर दफ्तर को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है.

मुख्य बातें

Coronavirus In Jharkhand Update :झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों से अधिक ठीक होने वाले की संख्या रही. बुधवार को 607 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जबकि एक दिन में राज्य में 517 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. बुधवार को मिले 517 नये काेरोना संक्रमितों की संख्या के साथ अब तक कुल 44,352 कोरोना संक्रमित राज्य में मिल चुके हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 607 लोगों के कोरोना से ठीक होने के साथ ही राज्य में अब तक 28,971 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. बुधवार को कोरोना से बोकारो जिला से एक व्यक्ति की मौत की खबर है. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >