बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

गुमला. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार मंगलवार को पेट्रोल, डीजल व सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया. कार्यक्रम सिसई रोड स्थित बड़ाइक पेट्रोल पंप के समीप जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा के नेतृत्व में आयोजित हुआ. कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेससियों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी, नगर कमेटी, प्रखंड कमेटी गुमला, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआइ तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा है कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे जनता की कमर टूट गयी है. उन्होंने कहा है कि महंगाई का सबसे अधिक असर गरीब, मजदूर, किसान, छात्र और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है. रसोई गैस से लेकर खाद्य सामग्री तक हर चीज महंगी हो चुकी है. लेकिन सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है. कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम लोगों की आवाज उठाती रही है और आगे भी महंगाई के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा. हस्ताक्षर अभियान में आशिक अंसारी, एएच अख्तर, रोहित उरांव, मनीष हिंदुस्तान, मानिकचंद साहू, शाहिद वारसी, गुलाम सरवर, जय सिंह, डॉ चंद्रकिशोर केरकेट्टा, अभिषेक सोरेंग, पंचम बिलुंग, सीता देवी, एजाज अहमद, फिरोज आलम, शाहजहां अंसारी, अमृता भगत, मो चांद मंजर, साहेब वसीम, अभिषेक गुप्ता, रोहित गुप्ता, सगीर आलम उर्फ बबलू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >