बच्चों की मौत मामले में सीबीआइ जांच हो : चेयरमैन

बच्चों की मौत मामले में सीबीआइ जांच हो : चेयरमैन

गुमला. मध्य प्रदेश और राजस्थान में संदिग्ध कफ सिरप के सेवन से कई मासूम बच्चों की मौत ने देश को झकझोर दिया है. इस दर्दनाक घटना पर कांग्रेस ने केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों को घेरा है. कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन व प्रवक्ता आरिफ हुसैन अख्तर ने सवाल उठाया है कि बच्चों की जान जाने के बाद ही क्यों जागी केंद्र सरकार. उन्होंने इस मामले में सीबीआइ जांच की मांग की है. कांग्रेस नेता ने कहा है कि स्वास्थ्य और औषधि सुरक्षा जैसी संवेदनशील जिम्मेदारी निभाने वाली सरकारों की ढिलाई से यह त्रासदी संभव हुई. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकारों ने समय रहते संदिग्ध सिरप की बिक्री और वितरण पर निगरानी नहीं रखीं, जिससे मासूम बच्चों की जान बचायी जा सकती थी. आरिफ हुसैन ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय औषधि नियंत्रण निदेशालय और स्वास्थ्य मंत्रालय को पूरे देश में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए थी. इसके बावजूद मौत हुई और केंद्र सरकार केवल मीडिया रिपोर्टों के बाद सक्रिय हुई. कांग्रेस ने सीबीआइ जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि सुरक्षित बच्चों का भविष्य से सुरक्षित समाज है और इसके लिए अब सिर्फ कथन नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >