पालकोट. जेएलकेएम पालकोट प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो की दादी एतवारी देवी (80) का शनिवार को निधन हो गया. वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं. निधन की खबर मिलने के बाद परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी.
एतवारी देवी के निधन पर जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि एतवारी देवी के निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की.
कार्यकर्ताओं ने रंजीत महतो और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही. एतवारी देवी के निधन से गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है.
