पुरानी योजनाओं को दो माह के अंदर पूरा करें : उपायुक्त

तकनीकी विभागों के अधिकारियों व अभियंताओं की बैठक

गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिले के सभी तकनीकी विभागों के अधिकारियों व अभियंताओं की बैठक हुई. बैठक में आरइओ विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. पीएम जनमन योजना के तहत धरती आबा का 61 रोड समेत सभी परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पुरानी सभी योजनाओं को दो माह के अंदर पूरा करें. आइएनआरइपी, आरसीइडी, आरइओ व बिल्डिंग डिवीजन से लंबित निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की गयी. इस पर उपायुक्त ने छोटे-छोटे निर्माण योजनाओं को समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिया. पीएचइडी विभाग के जलापूर्ति संबंधित योजनाओं की समीक्षा में उपायुक्त ने लंबित भुगतान को शीघ्र पूरा करने व लैंड रिलेटेड इश्यूज को प्राथमिकता से समाधान करने का निर्देश दिया. जिला परिषद अंतर्गत अनटाइड फंड व डीएमएफटी के अंतर्गत चल रहे कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. छोटे-छोटे कार्य दिसंबर 2025 से पूर्व पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया. वहीं पीएम भीम योजना व चैनपुर इनडोर स्टेडियम के कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि सभी तकनीकी विभागों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं की पूर्ति सुनिश्चित करनी होगी. जिले के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगली समीक्षा बैठक में अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >