गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में डीडीसी दिलेश्वर महतो व प्रशासक मनीष कुमार ने सोमवार को शहरी क्षेत्र में स्वच्छता का निरीक्षण किया. निरीक्षण में नप गुमला के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे. डीडीसी ने गुमला शहर के सभी प्रमुख पथों, तालाबों व जीभीपी क्षेत्र का भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान कहीं सफाई, तो कहीं गंदगी पायी गयी. डीडीसी ने नप के सफाई जमादार व सैनिटरी सुपरवाइजर को तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया. छठ पूजा के निमित छठ घाटों के निरीक्षण में डीडीसी ने नप प्रशासक को छठ पूजा से पहले सभी छठ घाटों का समुचित साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया. इसके बाद डीडीसी ने टंगरा मार्केट स्थित वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया, जहां डीडीसी ने सब्जी विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में दुकान लगाने का निर्देश दिया. साथ ही ऐसा नहीं करने की स्थिति में दुकानदारों से जुर्माना वसूला जायेगा व सब्जियां जब्त की जायेंगी.
ग्रामीणों की समस्याओं से हुए अवगत
गुमला. कांग्रेस असंगठित कामगार के जिलाध्यक्ष मुख्तार आलम ने गांव के लोगों की समस्याओं से अवगत होते हुए उसे दूर करने की पहल की. मुख्तार आलम ने कहा कि कामडारा, बसिया व गुमला के कई ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर मेरे कार्यालय पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया कि कई महीनों से कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. परंतु समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है. इसके बाद मुख्तार आलम ने विभाग के संबंधित पदाधिकारी से फोन में वार्तालाप किया समस्याओं का समाधान किये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
