भरनो में जगह जगह सीसीटीवी लगे : विधायक

भरनो के प्रखंड कार्यालय सभागार में विधायक जिगा सुसारन होरो ने एनएचएआइ के परियोजना निदेशक राजीव रंजन के साथ बैठक की

प्रतिनिधि, भरनो भरनो के प्रखंड कार्यालय सभागार में विधायक जिगा सुसारन होरो ने एनएचएआइ के परियोजना निदेशक राजीव रंजन के साथ बैठक की. विधायक ने शनिवार को सड़क हादसे में मृत बच्चे के परिजन व घायल के इलाज के लिए एनएचएआइ के निदेशक से कहा कि आरकेडी कंपनी से आर्थिक सहयोग दिलाने में मदद करें. परंतु कंपनी की ओर से कोई भी सकारात्मक जवाब नहीं मिला. इधर, विधायक ने फोर-लेन सड़क निर्माण में धीमी गति होने पर नाराजगी जताया. उन्होंने निदेशक से पूछा कि इसका जिम्मेदार कौन है. उन्होंने विभाग से भरनो के दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र जैसे भरनो थाना, नावाटोली पुल, खरवागढ़ा, कुसुम्बाहा बाजार, डुबो और जुरा में पोस्टर, लाइट लगाने की मांग रखी. साथ ही जुरा के पास बैरिकेडिंग लगाने और सड़क पर जगह जगह पर्याप्त सीसीटीवी कैमरा और लाइट लगवाने के लिए कहा है. इसपर निदेशक ने जल्द से जल्द उक्त मांग पर अमल करने की बात कही. ब्लॉक परिसर में बैठक के दौरान विधायक व निदेशक के बीच काफी देर तक डिबेट भी चला. जहां विधायक जनता की हित में बात करते नजर आये. वहीं एनएचएआइ के निदेशक नियम कानून की बात करते हुए जनहित के मुददों से बैठक को भटकाने का प्रयास करते नजर आये. बैठक में बीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीओ अविनाश कुजूर, थानेदार कंचन प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, झामुमो अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा, अभिषेक लकड़ा, शकीम अंसारी, शमशाद खान, नबी फरास, जहांगीर आलम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >