गड्ढे में गिरी कार, चालक घायल

दुर्घटना

घाघरा. प्रखंड के नवडीहा पुल के समीप रविवार की सुबह ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 10 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी, जिससे कार चालक भड़गांव निवासी नेसार अंसारी घायल हो गया. जानकारी के अनुसार नेसार अपने गांव से घाघरा की ओर जा रहा था. इस दौरान नवाडीह पुल निर्माण कार्य चल रहा था. उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन बीच में आ गया, जिससे बचने के लिए नेसार कार को साइड कर रहा था इस दौरान वह अनियंत्रित होकर कार समेत गड्ढा में गिर गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल नेसार को गड्ढे से बाहर निकाला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >