गुमला. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत मंगलवार को एसएस प्लस टू हाईस्कूल गुमला में मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्तियों के निराकरण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के माध्यम से मतदाताओं को अपनी आपत्तियां एवं दावे दर्ज कराने तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का अवसर दिया गया.
मतदाताओं ने रखी अपनी समस्याएं और आपत्तियां
शिविर में मतदाता सूची से जुड़े मामलों के संबंध में मतदाताओं ने अपनी समस्याएं एवं आपत्तियां रखीं. इस दौरान मतदाताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत मामलों के निराकरण की जानकारी भी दी गयी.
नोडल पदाधिकारी ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से ली जानकारी
शिविर में नोडल पदाधिकारी सह नप इओ मनीष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे. मौके पर श्री कुमार ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से जानकारी प्राप्त कर उनके मामलों के निराकरण की प्रक्रिया पूरी की.
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, नाम से संबंधित समस्या अथवा अन्य आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें, ताकि उनका नियमानुसार निराकरण किया जा सके.
शिक्षकों ने भी निभायी महत्वपूर्ण भूमिका
शिविर में सुनील राम, प्रदीप राम सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
