अंकित बजाज शोरूम में 40 वाहनों की बुकिंग

बाइक व ट्रैक्टर शोरूम और गहनों की दुकानों में दिखी ग्राहकों की भीड़

गुमला. शनिवार को धनतेरस को लेकर बाजारों में बाइक शोरूम, ट्रैक्टर शोरूम, गहनों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखी गयी. शहर के जशपुर रोड सदर अस्पताल के सामने स्थित अंकित बजाज शोरूम बाइक के संचालक अंकित अंकित कुमार साहू ने बताया कि हमारे यहां स्पीन एंड विन कार्यक्रम चलाया जा रहा है. वहीं विभिन्न मॉडलों में 10 वर्ष से लेकर दो वर्ष तक की फ्री वारंटी दी जा रही है. बुकिंग पर प्रत्येक खरीदार का निश्चित उपहार दिये जा रहे हैं. साथ ही शून्य प्रतिशत प्रोसेसिंग-फी पर उपलब्ध हो रहे हैं. प्रत्येक बाइक की खरीदारी पर न्यूनतम डाउन पेमेंट पर उन्हें वाहन उपलब्ध कराये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पल्सर 125 सीसी की खरीदारी पर 10 हजार, 815 रुपये का जीएसटी का लाभ दिया जा रहा है. साथ ही पल्सर बाइक की विभिन्न मॉडलों पर जीएसटी के अधिक से अधिक लाभ दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अभी तक 40 वाहनों की बुकिंग हो गयी है. गुमला जिले में धनतेरस का बाजार करीब 50 करोड़ के होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >