23 वर्षीय युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

थाना क्षेत्र के गूंगाटोली गांव निवासी स्वर्गीय विनोद उरांव का पुत्र विवेक उरांव (23) का शव उसके घर से ही संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने गुरुवार को बरामद की.

बिशुनपुर. थाना क्षेत्र के गूंगाटोली गांव निवासी स्वर्गीय विनोद उरांव का पुत्र विवेक उरांव (23) का शव उसके घर से ही संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने गुरुवार को बरामद की. जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. बताया जाता है कि विवेक की मां का पूर्व में देहांत हो गया था. जिसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली. जो कुछ दिन रहने के बाद दूसरे युवक से शादी कर उसके घर चली गयी. जिसके बाद विवेक के पिता विनोद उरांव की भी मौत हो गयी. पिता के देहांत के बाद विवेक अकेले घर में पिछले कई वर्षों रह रहा था. जबकि विवेक का छोटा भाई रीतिक उरांव अपनी सौतेली मां एवं पिता के पास रहता था. बताया जाता है कि विवेक के पिता शिक्षक थे. उनके देहांत के बाद अनुकंपा में नौकरी के लिए दोनों बेटों द्वारा दावा किया जा रहा था. जिसको लेकर दोनों भाई एवं सौतेली मां में कई बार विवाद भी हो रहा था. इसी दौरान अचानक विवेक अपने गूंगाटोली घर में बुधवार की रात खाना खाकर सोया और सुबह नहीं उठा तो, उसके चाचा एवं गांव के अन्य लोगों ने देखा कि दरवाजा का कुंडी खुला हुआ है. विवेक मृत अवस्था में अपना बेड पर पड़ा हुआ है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है. मृतक के गले में निशान भी है. जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा बिशुनपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. थानेदार राकेश कुमार ने कहा कि गूंगाटोली गांव से विवेक उरांव का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया है. ग्रामीणों व अन्य जानकारी प्राप्त होने के बाद पुलिस सभी मामलों में गंभीरता से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम उपरांत ही मौत का स्पष्ट कारण बताया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >