भाजपाइयों ने मास्क का वितरण किया

भाजपाइयों ने मास्क का वितरण किया

सिसई : भगवान बिरसा मुंडा की 120 वीं पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने मंगलवार को प्रखंड परिसर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसी क्रम में 500 लोगों के बीच मास्क का वितरण किया.

लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क पहनने एवं लॉकडाउन का पालन करने की अपील किी. सांसद प्रतिनिधि अनिल साहू ने बताया कि सांसद समीर उरांव के सौजन्य से लोगों के बीच मास्क वितरण किया गया है.

मौके पर राजू कुमार, अनिल गुप्ता, मुना साही, नंदकिशोर सिंह, सूरज यादव, अमन यादव, बसंत यादव, रवींद्र साहू, रवि साहू, विश्वास उरांव समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >