हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

पालकोट. प्रखंड के मुरुमकेला बघिमा निवासी 35 वर्षीय रवि खड़िया की सड़क हादसे में मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला भेज दिया, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के विषय में जानकारी देते हुए मृतक के भाई कुलदीप खड़िया ने बताया के रवि गोवा में जाकर मजदूरी करता था. दो माह पहले वह गांव आया था और रविवार की शाम करीब छह बजे बाइक से अपने दोस्त को सिसई की ओर छोड़ने जा रहा था, तभी हादसा हुआ.

ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, चालक व खलासी घायल

चैनपुर. प्रखंड अंतर्गत कुरूमगढ़ थाना के माड़ापानी के समीप तीखा मोड़ पर रविवार की रात पॉपलेन गाड़ी को लोड कर चैनपुर-कुरुमगढ़ होते हुए गुमला की ओर जा रहा ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में ट्रेलर चालक व खलासी को गंभीर चोट लगी है. स्वास्थ्य उपकेंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रेलर चालक व खलासी को रिम्स रेफर किया गया है.

एसआइ बरमा उरांव का निधन, शोक

घाघरा. थाना क्षेत्र के तुरियाडीह निवासी एसआइ बरमा उरांव के आकस्मिक निधन पर गांव में शोक की लहर है. बरमा उरांव का झारखंड पुलिस में वर्ष 2008 में बहाली हुई थी. वर्तमान में वे लोहरदगा में पदस्थापित थे, वे बीते डेढ़ माह से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज रायपुर एम्स में चल रहा था, जहां बीती शनिवार व रविवार की मध्य रात उनका निधन हो गया. इधर बरमा उरांव के पार्थिव शरीर को लोहरदगा से तुरियाडीह गांव ले जाने के दौरान घाघरा में भाजपाइयों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उनका पार्थिव शरीर तुरियाडीह पहुंचने पर गांव का माहौल गमगीन हो गया. श्रद्धांजलि देने वालों में शिव कुमार भगत, श्याम किशोर पाठक, रमेश गुप्ता, युगेंद्र सिंह, आशीष कुमार सोनी, अमित ठाकुर, आशीष कुमार सिंह, मंटू साहू, अमन ठाकुर, रवि पहान, आकाश गुप्ता, अजय गुप्ता, पवन जायसवाल, संजीव उरांव आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >