गांव व ग्रामीणों के लिए तैयार किया गया है एक्शन प्लान : आलोक

गांव व ग्रामीणों के लिए तैयार किया गया है एक्शन प्लान : आलोक

गुमला. आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला अंतर्गत घाघरा, गुमला, बिशुनपुर, डुमरी व चैनपुर प्रखंड से चिह्नित 616 जनजातीय बहुल गांवों में ग्रामीणों की सहभागिता से विकास योजनाओं की समीक्षा के बाद गांव व गांव के लोगों के विकास के लिए ठोस योजनाएं बनायी गयी हैं. अभियान के तहत विकास योजनाओं के चयन व क्रियान्वयन के लिए आयोजित ग्राम सभाओं में सात लाख, 24 हजार, 812 ग्रामीणों ने सहभागिता निभायी, जहां विजन 2030 के तहत प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच ग्रामीण आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, पोषण, किसान कल्याण जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गयी. जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन से तैयार किये गये विलेज एक्शन प्लान को आगे प्रखंड व जिला स्तरीय योजना के रूप में सम्मिलित कर क्रियान्वित किया जायेगा. कहा कि प्रशासन द्वारा चलाये गये जागरूकता अभियान से आदिवासी समुदाय में नयी चेतना व अधिकारों को लेकर जागरूकता आयी है. उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव व उनके समाधान पर गंभीरता से विचार किया गया. जन जागरूकता व भागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, स्वच्छता व किसान कल्याण की योजनाओं को तेज गति से लागू करने की दिशा में ठोस कार्य किये जा रहे हैं. ग्रामीणों को उनके अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें साझीदार बनाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >