मुकेश उरांव अध्यक्ष व सुरेश उरांव बने सचिव

दीपावली में लगेगा डाइर जतरा मेला, बनी कमेटी

भरनो. दक्षिणी भरनो पंचायत अंतर्गत टंगराटोली के डाइर जतराटांड़ में शुक्रवार को ग्राम प्रधान तेतरा पहान की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में पूर्व मुखिया मुकेश उरांव ने कहा कि दीपावली के अवसर पर लगने वाले इस डाइर जतरा पारंपरिक रूप से लगाया जायेगा. यह जतरा दीपावली के दूसरे दिन लगाया जायेगा. बैठक में परंपरा के अनुसार डाइर लगाने व पशुपालकों के द्वारा अपने-अपने पशुओं को बेहतर ढंग से सजाकर डाइर लगाने की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि जतरा में सभी पशुपालक किसान अपने-अपने गाय बैलों को लेकर आयेंगे. भरनो के सातों सरना के पड़हा खोड़हा दल इसमें शामिल होकर पारंपरिक गीत व नृत्य प्रस्तुत करेंगे. इसके लिए जतरा कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष मुकेश उरांव, उपाध्यक्ष रंजीत उरांव, सचिव सुरेश उरांव, उप सचिव मनसा उरांव, कोषाध्यक्ष चिमनी उरांव व उप कोषाध्यक्ष सुकरमनी उरांव को बनाया गया. बैठक में पूर्व मुखिया सूरजमनी उरांव, मुकेश उरांव, तेतरा पहान, एतवा उरांव, ललित उरांव, लधुवा उरांव, बप्पी उरांव, सुरेश उरांव, सुदर्शन महली, बिरसा उरांव, लुथरू उरांव, मनीनाथ लोहरा, तेजुवा उरांव, सोमरा उरांव, नगवा पहान, जोगी उरांव, रंजीत महतो, धर्मेश मुंडा, कार्तिक उरांव, शीबा मांझी, रंजीत उरांव, शनि उरांव, झेले उरांव, जितेंद्र उरांव, हजरू उरांव, शनिराम उरांव, सोमेश्वर उरांव, एतवा उरांव, जुड़ू उरांव, बबलू उरांव, गणेश उरांव, पुनई उरांव, संतोष उरांव, करमचंद उरांव, कैलाश लोहरा, पिंकी देवी, झालो उरांव, मुन्नी उरांव, लक्ष्मण उरांव, दिनेश उरांव, पीयूष बड़ाइक, शक्ति उरांव, मंगल उरांव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >