पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग पर जागरूकता अभियान चला

पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग पर जागरूकता अभियान चला

कामडारा. कामडारा प्रखंड के पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार को गोविंदपुर रेलवे पुलिस बल व थाना इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया. मौके पर श्री सिंह ने लोगों से कहा कि रेलवे फाटक बंद होने के दौरान रेड सिग्नल देखते अपने वाहन को खड़ा कर दें. इससे आप चोट व दुर्घटना होने से बच सकते हैं. इसके अलावा फाटक से दूरी बना कर अपने वाहन को खड़ा करें. ग्रामीणों से कहा कि रेलवे ट्रैक व आसपास मवेशियों को न चरायें. चलती ट्रेन पर पत्थर कभी न फेंके. यह पूरी तरह से दंडनीय अपराध है. इस तरह की गलती करते हुए पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी और जेल भी जाना पड़ सकता है. थाना इंचार्ज ने कहा कि ट्रेनों में सफर करने के दौरान किसी अनजान व्यक्तियों द्वारा खाने- पीने की चीजें कभी न लें. सफर के दौरान यदि किसी महिला के साथ किसी तरह की कोई छेड़खानी हो या कोई बदमाशी करे, तो तुरंत रेलवे प्रशासन को 139 नंबर में डायल कर सूचना दें. रेलवे पुलिस आपकी सुरक्षा व सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहती है. जागरूकता अभियान के दौरान आरपीएफ पारसनाथ यादव, सिंटू कुमार यादव, रामदेव महथा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >